इगलास में,श्री राम का अग्निवाण लगते ही धूं धूं कर जल उठा लंकापति रावण का पुतला - असत्य पर हुई सत्य की विजय
इगलास : इगलास नगर में हाथरस मार्ग स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने खाली मैदान में रावण पुतला दहन मेले का आयोजन किया गया। जहां रामलीला कलाकारों द्वारा रावण व श्री राम के बीच महायुद्ध दिखाया गया, वहीं श्री राम का अग्निवाण लगते ही अधर्मी रावण का पुतला धूं धूं कर जल उठा। इस प्रकार असत्य पर सत्य की अधर्म पर धर्म की विजय हुई।
इगलास नगर में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव एवं मंचन कार्यक्रम के पश्चात दशहरा के दिन हाथरस मार्ग स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने खाली मैदान में रावण पुतला दहन मेले का आयोजन किया गया। जहां सांय चार बजे से शाम सात बजे तक श्री राम व रावण के बीच महा संग्राम दिखाया गया। वहीं दिखाया गया कि श्री राम द्वारा रावण के सिर को जैसे जैसे काटा गया वह सिर ज्यों के त्यों जुड़ते गए। इस तरह रावण पर विजय पाना मुश्किल हो रहा था तभी रावण के लघु भ्रात विभीषण ने श्री राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है जब तक रावण की नाभि का अमृत कुंड नष्ट नहीं हो जाता रावण पर विजय पाना असंभव है। विभीषण की बात सुनकर श्री राम ने अग्निवाण द्वारा रावण की नाभि का अमृत सुखाया और रावण का वध किया गया। रावण का वध होते ही श्री राम के जयकारों की गूंज होने लगी, और असत्य पर सत्य की विजय हुई।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश शर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष श्यामू लाला, उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, जीवाराम दिवाकर सतीश चंद्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी, खालिक अंसारी पत्रकार, मनीष शर्मा, सचिन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.