इगलास में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

इगलास - नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोण्डा मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की आकर्षक झांकी के साथ मां काली की झांकी भी शामिल रही। शोभायात्रा ने नगर में विशेष आकर्षण पैदा किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी तहसील मार्ग, मुख्य चौराहा, हाथरस मार्ग, सासनी मार्ग, मथुरा मार्ग और सराय बाजार होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। यहां से शोभायात्रा वापस अलीगढ़ मार्ग होते हुए गोण्डा मार्ग पर पहुंची और अंत में महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को याद किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन से नगर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर अध्यक्ष विनय कुमार,पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल, देवराज, विवेक, भोला, तरुण आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.