नगर पंचायत के ईओ ने किया रास्ते में जल भराव व नालियों का निरीक्षण

अलीगढ़ - इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी की चौक पड़ी नालियों एवं रास्ते में जल भराव की समस्या एवं शिकायत पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द ही उक्त समस्या का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है।

बतादें कि इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी में रोडवेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग पर एक साइड  बड़ी नाली बनी हुई है जिसमें पहले केवल शंकरानन्दपुरी के घरों का पानी चलता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नई बढ़ी हुई काॅलोनियों एवं चामड गेट मोहल्ले तक का पानी इसी नाली से जोड़ दिया गया है तथा नाली के ऊपर शिल्प डालने की औपचारिकताएं की गई है जबकि नाली की सफाई नहीं कराई गई है, इस वजह नाली चौक हो रही है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी के मकान के सहारे होकर मोहल्ला धोबियांन को जाने वाली गली में नाली बंद होने और दूसरी नाली न बनाए जाने की वजह रास्ते में जल भराव एवं गंदगी जैसी समस्या को लेकर एक समाज सेवी द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी को अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर नालियों का निरीक्षण किया तथा जमादार को बुलाकर नाली के ऊपर शिल्पें हटाकर नाली की सफाई कराए जाने के लिए कहा तथा मोहल्ले के लोगों को जल्द ही समस्या का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। 

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.