ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

इगलास : हाथरस रोड स्थित एक स्कूल में विकासखंड इगलास की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गान और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ने बालिका वर्ग की प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अति विशिष्ट अतिथि एवं चमेली देवी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिंह की ओर से बच्चों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गौरी (तेहरामुंज) प्रथम, काव्या (कानोरा) द्वितीय और रूबी (खेड़ा गुरुदेव) तृतीय रहीं। 100 मीटर में काव्या (कानोरा) प्रथम, शिवानी (सीतापुर) द्वितीय और छवि (संगीला) तृतीय रहीं। 200 मीटर में ज्योति (गुरसेना) प्रथम, दर्पण (सिहोरा) द्वितीय और प्रशिका (सतलोनी) तृतीय रहीं। 400 मीटर में डोली (माकरोल) प्रथम, ज्योति द्वितीय और अंजू (खेड़िया गुरुदेव) तृतीय रहीं।

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अलीम (खेड़िया गुरुदेव) प्रथम, तरुण (गुरसेना) द्वितीय और शिवा (करथला) तृतीय रहे। 100 मीटर में धर्मेंद्र (गुरसेना) प्रथम, लकी (केमावली) द्वितीय और अलीम (खेड़िया गुरुदेव) तृतीय रहे। 200 मीटर में अलीम (खेड़िया गुरुदेव) प्रथम, रवि (नगला मिशरिया) द्वितीय और यश (बलीपुर) तृतीय रहे। 400 मीटर में लकी (केमावली) प्रथम, कनिष्क (मोहरेनी) द्वितीय और हसन (कंडाली) तृतीय रहे।

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदर्श (जवार) प्रथम, गगन (तेहरामुंज) द्वितीय और अरुण (फतेहपुर) तृतीय रहे। 200 मीटर में चिराग शर्मा (बेसमा) प्रथम, आदर्श (जवार) द्वितीय और प्रशांत (खेड़िया गुरुदेव) तृतीय रहे। 400 मीटर में आदित्य (महुआ) प्रथम और लवकुश (खेड़िया गुरुदेव) द्वितीय रहे। 600 मीटर में अंकित (केमावली) प्रथम, प्रवीण (बेसमा) द्वितीय और सौरभ (खेड़िया पटेल) तृतीय रहे।

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलक (पिलखूनिया) प्रथम, तनमय (किशनपुर) द्वितीय और प्रिया (केमावली) तृतीय रहीं। 200 मीटर में योग्यता (केमावली) प्रथम, महिमा (अनूपिया) द्वितीय और तराना (पिलखूनिया) तृतीय रहीं। 400 मीटर में मानवी (गुरसेना) प्रथम, अनु (केमावली) द्वितीय और सृष्टि (तेहरामुंज) तृतीय रहीं। 600 मीटर में मानवी (गुरसेना) प्रथम, मोनिका (रामपुर) द्वितीय और दिव्या (सहारा कला) तृतीय रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एलबीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरिमोहन अग्रवाल ने की। इस अवसर पर श्रीमती मान्या अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह, जिला पंचायत सदस्य बंटी चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक सुशील शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री राजेश कटारा, देवराज सिंह, नीरज सिंह, राजवीर सिंह, सूरज सिंह, योगेश वाल्यान, सुनील शर्मा, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अमित कुमार शर्मा, एआरपी विजय प्रकाश भारद्वाज, मनीष भटनागर, रुचि गुप्ता, भानु प्रताप सिंह और क्षमा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेन्द सिंह ने किया।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.