16 नवंबर को गोरई पहुंचेंगे AAP के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी, जगह-जगह स्वागत की तैयारियां तेज
इगलास : आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर के ताऊजी का दिनांक 16 नवम्बर दिन सोमवार त्रयोदशी संस्कार में पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो तथा किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चौधरी बिजेन्द्र सिंह सहित कई नेता गांव फतेली का वास (गोरई) में आयेंगे।
आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चौधरी बिजेन्द्र सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि इगलास विधान सभा क्षेत्र के वास फतेली निवासी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर के ताऊजी का दिनांक 16 नवम्बर को त्रयोदशी संस्कार में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो दिल्ली से खैर के रास्ते एक काफिले के साथ गोण्डा पहुंचेंगे। इसके बाद गोरई होते हुए वांस फ़तेली में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने बताया है राज्यसभा सांसद संजय सिंह का खैर, गोण्डा सहित कई जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.