इंद्रजीत प्रेमी के नेतृत्व में इगलास की पूर्व टीम द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

इगलास :  इगलास क्षेत्र के बांस फ़तेली गोरई में आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर के ताऊजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे आप के राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन चौधरी बिजेन्द्र सिंह का इंद्रजीत प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार के नेतृत्व में इगलास पूर्व आम आदमी टीम द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।

बतादें कि विगत दिन गोरई क्षेत्र के गांव बांस फ़तेली निवासी आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर के ताऊजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो दिल्ली से टप्पल होते हुए एक लंबे काफिले के साथ खैर पहुंचे जहां आप किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चौधरी बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया इस अवसर पर राज्य सभा सांसद द्वारा चौधरी चरण सिंह जी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर पहुंचकर पुष्पमाला पहनाई। इसके बाद वह खैर से गोंडा पहुंचे जहां ऋषि सारस्वत द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहां से गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गोरई क्षेत्र के गांव बांस फ़तेली निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचे जहां आम आदमी पार्टी यूनिट इगलास के पूर्व तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सूर्यवंशी, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष सुनील कुमार सविता, जिला कार्यकारिणी के चौधरी सर्वेंद्र कुमार फौजी, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाह, हनीफ खां , रतन लाल काका ने वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी के नेतृत्व में आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो तथा ब्रजप्रांत प्रभारी कैप्टन चौधरी बिजेन्द्र सिंह का प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.