आप के राज्य सभा सांसद द्वारा इगलास की पूर्व टीम की बात सुनने को नहीं दिया समय- टीम के कार्यकर्ता मायूस

इगलास :  आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह द्वारा इगलास की पूर्व टीम को अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया इसको लेकर वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी के नेतृत्व में पहुंची इगलास की पूर्व आप टीम भारी हताश हुई है और भविष्य में आप के किसी कार्यक्रम में न जाने का निर्णय किया है। 

विगत दिन आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर के गांव बांस फ़तेली में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने पहुंचे आप के राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह का इगलास तहसील की पूर्व आम आदमी पार्टी टीम द्वारा वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी के नेतृत्व में राज्य सभा सांसद को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके समक्ष अपनी बात रखने के लिए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो से समय मांगा लेकिन राज्य सभा सांसद जी द्वारा इगलास की टीम की बात सुनने के लिए समय नहीं दिया गया इसको लेकर इगलास टीम में वीरेंद्र सिंह सूर्यवंशी, चौधरी सर्वेंद्र कुमार फौजी, रतन लाल काका, प्रदीप कुमार कुशवाह, सुनील कुमार सविता व हनीफ खां आदि हताश हुए और आप के किसी कार्यक्रम में न जाने का मन बना लिया है।

रिपोर्टर :  इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.