गोंडा क्षेत्र के गांव दहोदा में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा अजगर
इगलास : गोंडा क्षेत्र के गांव दहोदा में राशन की दुकान के समीप एक अजगर की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
गोंडा क्षेत्र के गांव दहोदा में एक सरकारी राशन की दुकान के समीप एक अजगर होने की सूचना वन विभाग गोंडा वीट प्रभारी सुमित कुमार को मिली तो उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती को अवगत कराया वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार वन विभाग के वन रक्षक अजय डागुर, कृष्ण कुमार माली व सुरक्षा श्रमिक भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और भारी मसक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और उसको सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.