आजाद नगर भाजपा मंडल कार्यशाला में प्रभारी कांतिलाल राठौर की उपस्थिति आयोजित

अलीराजपुर :   चंद्रशेखर आजाद नगर भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन चुनाव की दृष्टि से आज बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तरीय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन प्रभारी कांतिलाल राठौर, मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा, हरि सिंह जी जमरा, हुजैफा असद की उपस्थिति में किया गया। जिसमें भाजपा नेता श्री कांतिलाल राठौर द्वारा ऑनलाइन पंजीयन, सक्रिय कार्यकर्ता, 11 सदस्यों की टीम एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी के बारे में उपस्थित भाजपाकार्यकर्ताओं को जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अंतर सिंह भंवर ,विजय जैन,नाथू बघेल, कुंवर सिंह हटीला,रवि सरपंच, शैतान भाई,नूरा ऐरन,पार्षद गण नरेंद्र परमार,मनोज देवडा, राकेश नलवाया ,पिंटू, केवन भाई,लक्ष्मण डामोर,बुथ के सभी प्रभारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हुजैफा असद ने किया।

रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.