कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 13 दिसंबर को
आलीराजपुर : राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्य योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श हेतु जिला मुख्यालय पर जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके द्वारा की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं जबकि उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके हैं। समिति में सांसद, जिले के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर तथा उद्योग, व्यापार, कृषि, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों से 20 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
बैठक का उद्देश्य जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर दीर्घकालीन विकास योजनाओं पर चर्चा करना है। साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव लेना, लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार करना, जिले में हो रहे नवाचारों को योजनाओं के रूप में लागू करने पर बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही उद्योग-व्यापार, जल संरचना संरक्षण, निर्यात बढ़ावा, कृषि विकास, खनिज प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जिले की रणनीतिक कार्ययोजना पर भी सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
रिपोर्टर : जाबिर
No Previous Comments found.