प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती, पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण

आलीराजपुर :  कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा सभी अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए गए है। इसी के तहत आलीराजपुर तहसीलदार श्रीमती सविता राठी ने नगर में पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं जोबट नगर में तहसीलदार श्री सुनील राणा एवं नगर पालिका अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में स्थित पतंग विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही उदयगढ़ और कट्ठीवाड़ा नगर में भी राजस्व अधिकारियों द्वारा पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मांझे की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। विदित हो कि जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा जिले की राजस्व सीमा में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 की धारा 163(1) के तहत चाइना मेड नायलॉन डोर के क्रय विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की कि वे जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल वैध और सुरक्षित सामग्री का ही विक्रय करें।

02.कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में खनिज ब्लॉक को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

 आलीराजपुर,07 जनवरी। खनिज ब्लॉकों के संबंध में शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आलीराजपुर, एसडीएम जोबट, एसडीएम चन्द्रशेखर आज़ाद नगर, अधीक्षक भू-अभिलेख, जल संसाधन विभाग के प्रमुख प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला खनिज अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान खनिज ब्लॉक की प्रक्रिया किए जाने के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। खनिज ब्लॉक की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करे।  

रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.