पंचेश्वर मंदिर में शिव पूजा कर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर राष्ट्र की एकता की कामना
आलीराजपुर : देश के आध्यात्मिक स्वरूप के केंद्र बिंदु प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर को भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, महामंत्री मोंटू शाह, विधायक प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री सचिन योगी, निखिलेश गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध पंचेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सनातन संस्कृति की मजबूती की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है। यह भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मगौरव और संघर्षशील इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लगभग 1000 वर्ष पूर्व जिस सोमनाथ मंदिर को बार-बार आघात पहुँचाया गया था, वह आज पुनः स्वाभिमान, आस्था और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर खड़ा है। परवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है एवं देश अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीख रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि शिव आराधना सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ता है।
रिपोर्टर : विजय जैन

No Previous Comments found.