कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने टीएल बैठक में की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा

आलीराजपुर : कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने टीएल बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री वीरेन्द्र बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री निधि मिश्रा,डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे, सुश्री दीपिका पाटीदार एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में आलीराजपुर, उदयगढ़ सहित जनपद पंचायत सीईओ भी उपस्थित थे।

      बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जो विभाग सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में सी और डी ग्रेड में है उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करे अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध वेतन कटौती की जाएगी। साथ ही शिकायतों का  संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।आगे उन्होंने ई केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
      इसके बाद संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित न रहे। जो हितग्राही विभिन्न कारणों से योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, उन्हें अभियान के माध्यम से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही तकनीकी कारणों से जिन नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है, उनके आवेदन भी अभियान में अनिवार्य रूप से लिए जाएं। इस अभियान की समीक्षा स्वयं कलेक्टर द्वारा की जाएगी।
बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो आवेदक पात्रता रखते हैं एवं जिन विभागों में पद रिक्त हैं, वहां नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति नियमानुसार करना सुनिश्चित की जाए।
आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए दायित्वों का समय सीमा में पूर्ण करे,कोई भी तैयारी अपूर्ण ना रहे।

रिपोर्टर : विजय जैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.