समर्पण निधि विषय पर मंडल स्तरीय बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष परवाल की स्थिति में संपन्न

आजाद नगर : सोमवार को चंद्रशेखर आजाद नगर मंडल एवं बरझर मंडल की सयुक्त कामकाजी बैठक का आयोजन जनपद परिषर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष परवाल ने रहे,पुर्व विधायक माधो सिंह डावर , जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,भूपेंद्र डावर, गोविंदा गुप्ता मंचासिन रहे।पंच सरपंच पार्षद गण,मंडल टीम हुजैफा असद, विजय जैन,सुरेश महेश्वरी,धर्मेंद्र जायसवाल,राकेश नलवाया पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नव नियुक्त दोनों मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा,लाल सिंह भाई एवं अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया। जिला अध्यक्ष संतोष परवाल ने संबोधन में जानकारी प्रस्तुत की आगामी 27 फरवरी आजाद बलिदानी दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संभावित आगमन की पार्टी स्तरीय तैयारी एवं,भाजपा सदस्यता अभियान समर्पण निधि कार्यक्रम प. दीनदयाल उपाध्याय जी की तिथि 11 फरवरी से 25 तक होना है। जिला अध्यक्ष संतोष परवाल एवं पूर्व विधायक माधो सिंह डावर ने कार्यक्रम सफलतापूर्वक मानने हेतु आवश्यक मार्गदर्श भी दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन अजय जायसवाल ने माना।

रिपोर्टर - विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.