मध्य प्रदेश ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर सराफा एसोसिएशन में कमलेश काकड़ीवाला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया

अलीराजपुर : मध्य प्रदेश ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर सराफा एसोसिएशन में कमलेश ककड़ीवाला को उपाध्यक्ष संगठन द्वारा नियुक्त किया गया जिसको लेकर जिले के करोबारी सदस्यों ने खुशी जाहिर कर बधाईयां दी तथा संगठन का आभार जताया।
ज्वेलर्स सराफा लेनदेन कारोबार व्यवहार में आ रही अनेकों व्यापार की नैतिक बाधाओं में एवं व्यापार संरक्षण में  श्री कमलेश काकड़ीवाला समाधान पूर्वक जिले के व्यापारी यो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लंबे समय से साथ रहे।
संगठन में जिला अध्यक्ष रहते श्री ककड़ीवाला ने जिले के व्यापार में सराफा में शुद्धता, अनैतिक व्यवहार के प्रति सख्त रहे एवं  व्यापारियों को विश्वास तथा  मूल्यपरख व्यवहारिक सेवाएं  को देने हेतु प्रेरित किया,ताकि पुरातन परंपराओं  से चले आ रहे व्यापार में   छोटे ग्राहक किसानों को हितलाभ भी हो सके।
आगामी समय में ज़िला संघ की संभावित बैठक  के आयोजित होने की बात भी कहीं।

रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.