ई-उपार्जन पोर्टल पर चना एवं गेहूं फसल का पंजीयन 16 मार्च तक
आलीराजपुर - उप संचालक कृषि सज्जन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर 16 मार्च 2026 तक गेहूं एवं चना फसल का पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना उपार्जन के लिए कुल 18 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर किसान निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। जिले में स्थापित पंजीयन केंद्रों में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था आलीराजपुर,आम्बुआ, कटठीवाडा,नानपुर,बरझर,सेजावाडा,भाबरा,बडा गुडा,कनवाडा,बडी खट्टटाली,उदयगढ़ बोरी,कानाकाकड़,बोरझाड़,वालपुर, उमराली, छकतला तथा मंडी प्रांगण जोबट शामिल हैं। उप संचालक कृषि श्री चौहान ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 से पूर्व संबंधित पंजीयन केंद्रों पर पहुंचकर समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लाभ प्राप्त किया जा सके।
रिपोर्टर - विजय जैन
No Previous Comments found.