थाना आजादनगर पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब जप्‍त

आलीराजपुर : पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना आजादनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बडी  मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। 
 
घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस कार्यवाही:दिनांक 24 मार्च 2026 को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्‍त हुई कि एक सफेद रंग की हुण्डई औरा कार (क्रमांक GJ 20 CA 2213) में अवैध मदिरा भरकर कालीयावाव मार्ग से दाहोद (गुजरात) की ओर ले जाई जा रही है। प्राप्‍त सूचना पर थाना प्रभारी आजादनगर निरीक्षक शिवराम तरोले के नेतृत्‍व मे गठित टीम के वाहन की घेराबंदी हेतु त्‍वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा ग्राम कालीयावाव स्थित हथनी नदी पुलिया के समीप नाकाबंदी कर आने-जाने वालें संदिग्ध वाहन के आने पर उसे रोककर तलाशी की कार्यवाही की गई जिसस पर एक कार की पिछली सीट और डिक्की में बडी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम जयश पिता राजेश तडवी (उम्र 20 वर्ष) तथा चेतन पिता सुरदास भाई रावत (उम्र 20 वर्ष), दोनों निवासी जिला दाहोद (गुजरात) बताया। 
 
जब्तशुदा सामग्री (मशरुका): आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री विधिवत जब्त की गई:
 
1. अवैध मदिरा: 15 पेटी 'माउण्ट 6000' सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर (कुल 360 केन, 180 बल्क लीटर)।  कीमत ₹37,500/-।
2. परिवहन में प्रयुक्त वाहन: हुण्डई औरा कार (GJ 20 CA 2213)। अनुमानित कीमत ₹8,00,000/-।
कुल जप्ती मूल्य: लगभग ₹8,37,500/- (आठ लाख सैंतीस हजार पाँच सौ रुपये)।उक्त शराब के परिवहन के संबंध में आरोपियों द्वारा कोई वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, थाना आजादनगर में अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 34(2), 46 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले, सउनि दिनेश नरगावे, सउनि भूपेन्द्र नायक, प्रआर जवसिंह, आरक्षक बबलू, राकेश, विजय, रणसिंह एवं तूफान का विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान रहा है।
 
रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.