डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती पर भाजपा नेताओ ने प्रतिमा स्थल व उत्कृष्ट स्कूल कार्यक्रम में पुष्पांजलि माल्यार्पण किया
अलीराजपुर : आज अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने तहसील चौराहा प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब एवं अन्य महापुरुषों को माल्यार्पण किया, एवं भीमराव अंबेडकर अमर रहे के उदघोष किए. प्रतिमा स्थल पर सर्वश्री पूर्व विधायक माधोसिंह सिंह डावर, मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, जनपद अध्यक्ष जगदीश, गणावा,महामंत्री पार्षद हुजैफा असद विजय जैन, उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, नरेन्द्र परमार, त्रिलोकी अखाड़िया, अभीषेक गुप्ता, सुरेश महेश्वरी, धर्मेंद्र जायसवाल व कैलाश सिंगनाथ ने डॉ आंबेडकर को नमन कर माल्यार्पण किया।
उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रशेखर आजाद नगर में आज डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में उनके जीवन स्मरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं छात्र-छात्राओं एवं स्कूल परिवार स्टाफ की उपस्थिति में मनचासन अतिथियों का स्वागत एवं अंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन किया गया.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक माधोसिंह डाबर, मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा,जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,नप अध्यक्ष निर्मला डावर,मनीष शुक्ला, पार्षदएल्डरमैन विजय जैन,नरेंद्र परमार, अभिषेक गुप्ता मंचसीन रहे एवं पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कोरी,BRC राजेंद्र बैरागी ,प्राचार्य निलेश शाह ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हेमंत गुप्ता ने किया।मंडल की ओर से बच्चों को बिस्किट वितरण किया गया। गर्मी की दोपहरी में विद्यालय परिवार संपूर्ण रूप से उपस्थित रहा एवं डा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
रिपोर्टर : विजय जैन


No Previous Comments found.