चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं

अलीराजपुर :  चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं,चांदपुर हॉस्टल में एक छात्र की दुखद मृत्यु की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल तत्काल चांदपुर हॉस्टल पहुंचीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं हॉस्टल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली।

विधायक ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा हॉस्टल में रह रहे अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की।

मासूम बच्चे की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। विधायक सेना महेश पटेल ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.