सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ।

अलीराजपुर - चंद्रशेखर आजाद नगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सरकार के 25 वर्षों में संचालित शासकीय योजनाओं पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि के रूप में एल्डरमेंट पार्षद व भाजपा मंडल महामंत्री विजय जैन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र बैरागी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। विद्यार्थियों ने शासन की संचालित योजनाओं का चित्र एवं भाषण के माध्यम से जानकारी दी जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिथिद्वय विजय जैन ने कहा कि शासन की योजना आमजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। छात्र-छात्राओं को इसका लाभ लेकर उच्च शिक्षा पूर्णकर अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए एवं  स्वच्छता सेवा का सांकल ले। बीईओ राजेंद्र बैरागी ने कहा देश के प्रधानमंत्री के सेवा का उदाहरण कच्छ भुज में आएं भूंकप जैसी परिस्थिति से लेकर देश की वर्तमान परिस्थितियों में सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। हमें एक आम नागरिक रहते हुवे देश की सेवा कर सकते हैं।प्राचार्य निलेश शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के सेवाकाल में संचालित योजनाओं की जानकारी का यह एक अच्छा अवसर हैं जब बच्चों ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ शासन की योजनाओं के बारे में भी जाना। भाषण प्रतियोगिता में छात्र अंधत्व दिव्यांग कांतिलाल भूरिया ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विभिन्न विकसित भारत की योजना का बखान किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मौके पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  आयोजन में उत्कृष्ट विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,मनोज सोनी,हेमेंद्र गुप्ता,रमेश डावर,गिरधारी लाल धाकड़, पंकज उपाध्याय, शिवांगनी गौड़, सेवंता कनेश व स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। 

रिपोर्टर - विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.