संभागीय वैश्य महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह मोहनखेड़ा में सम्पन्न

अलीराजपुर : संभागीय वैश्य महासम्मेलन आज जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर जी अग्रवाल एवं पूर्व सांसद मेघराज जी जैन केमुख्य आथित्य में दो सत्रों में हुआ, सर्व प्रथम मां लक्ष्मी जी के पूजन व अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
महिला मातृ शक्ति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
स्वागत संबोधन संभाग प्रभारी निर्मल जी अग्रवाल ने किया।संभाग अध्यक्ष विनोद जी बाफना ने संबोधन में वैश्य एकता,समाजों के घटक का समन्वय एवं सुखदुख में सहयोग करने पर बल दिया, गानों और मुक्तकों व संघ के प्रेरणा गीत "मनुष्य तू बड़ा महान है,तेरी मुठ्ठी में तूफान है" से संगठन शक्ति मजबूत करने की बात बताई।
प्रदेश अध्यक्ष सुधीर जी ने वैश्य समाज को ओर मजबूत करने पर बल दिया एवं स्वयं की समीक्षा करने, "सभी राजनीतिक दल हमे पका हुआ फल समझते है" 
"संगठन वैश्य, वर्ण व्यवस्था के आधार पर ही है अतः जो ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं शुद्र श्रेणी में नहीं है वो सभी घटक समाज वैश्य है।" हर चीज की उम्र तय है समाज में शादी की उम्र भी तय होना चाहिए।
उड़ीसा की घटना पर 26 अप्रैल 1982 बनारसीदास जी की प्रेरणा मनसा से वैश्य महासम्मेलन समाज का निर्माण की आवश्यकता निर्मित हुई। हम आंसू है खुशी ओर ग़म दोनों में साथ निभाएंगे। आलीराजपुर, झबुआ, धार तीन जिलों का सम्मेलन एवं एल्डरमैन पार्षद तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं में पास प्रतिभाओं का सम्मान शील्ड, मोती माल से किया गया। धार जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, ट्रस्टी  सूजनमल कोठारी,मांगीलाल पामेचा,अलीराजपुर जिले भारत महेश्वरी,निर्मल अग्रवाल, नारायण अरोड़ा,अनीश जैन,रामेश्वर गुप्ता उपस्थित रहे।
द्वितीय सत्र में  राजेश अग्रवाल पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं मनोज सोमानी मंचासिन रहे एवं प्रतिभागियों का शील्ड प्रदान कर सम्मान किया। जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.