आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज साहब की प्रेरणा से महासंघ का 02 दिवसीय भव्य अधिवेशन संपन्न

आलीराजपुर - मध्य प्रदेश के पत्रकार साथियों की सहभागिता रही खास चंद्रशेखर आजाद नगर (mp) । नागपुर में आयोजित भव्य महा अधिवेशन समारोहमें देश भर से मालवा महासंघ के समस्त पदाधिकारी व सभी संघ से पधारे  सदस्यगणों ने लगभग 500 से अधिक की संख्या में हिस्सा लिया साथ ही मध्य प्रदेश वी राजस्थान से आए जैन पत्रकारों एवं समाजसेवा से जुड़े पत्रकार साथियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के पत्रकारों की सामूहिक उपस्थिति को पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकार दीपक दुग्गड़ का सम्मान कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम में तपोनीष्ठ पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर जी महाराज के पट्टधर आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद को सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की प्रेरणा का आधार बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता, एकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी सशक्त माध्यम है।

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल

सम्मेलन में मध्यप्रदेश के जैन पत्रकार साथियों को एक मजबूत समूह के रूप में जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देकर समाज में नई चेतना का संचार किया जा सकता है। पत्रकारों की एकजुटता से रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

सरलता और सादगी बनी प्रेरणा

सम्मान समारोह के दौरान दीपक दुग्गड़ के व्यक्तित्व की सरलता, सादगी और सामाजिक समर्पण की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली और समाजसेवा से जुड़ाव आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। पत्रकारिता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने की उनकी सोच ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

कलम को समाजसेवा से जोड़ने का संदेश

सम्मेलन में यह संदेश भी दिया गया कि पत्रकार की कलम केवल खबरों को समाज तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि जागरूकता, सामाजिक एकता और सकारात्मक बदलाव की ताकत भी बन सकती है। पत्रकारिता को समाजसेवा से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इसी सोच का हिस्सा बताया गया। समारोह के अंत में दीपक दुग्गड़ को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। सम्मेलन ने पत्रकारिता और समाजसेवा के बीच मजबूत सेतु बनाने का संदेश दिया।

रिपोर्टर - विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.