अलीराजपुर में संगठन की एकजुटता का संदेश, आत्महत्या रोकने में ‘गोल्डन ऑवर’ की अहम भूमिका
अलीराजपुर : प्रदेश अध्यक्ष का शालीनता पूर्वक व्यवहार चर्चा का विषय रहा, उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि विचारधारा पर आधारित संगठन है कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांततो और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए, विचारधारा को समाज के बीच सकारात्मक तरीके से पहुंचना चाहिए यह बात मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अलीराजपुर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहीं,वह एक दिवसीय दौरे पर यहां आए थे ,खंडेलवाल ने कहा अलीराजपुर की धरती राष्ट्रभक्ति, जनजातिय गौरव, ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक है अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद , छीतू किराड़ जैसे स्वतंत्रता सेनानी की धरती है, उन्होंने देश के लिए जो किया उसे हम आज याद करते हैं । हमें हमारे कार्यकर्ताओं को आज कुछ करना है जिससे पार्टी में आने वाले 50 वर्षों तक अगली पीढ़ी आपको याद करें, तथा पुराने कार्यकर्ताओं के कार्य को याद करें एवं उन्हें सम्मान दें। यहां के पारंपरिक व्यंजन, जैन तीर्थ, आदिवासी संस्कृति एवं कला और कई सारी खूबियां का उन्होंने बखान किया जो अलीराजपुर की पहचान है।
अल्प वर्षा के संबंध में प्राकृतिक त्रासदी से निपटने के लिए सरकार ,समाज जनप्रतिनिधि ,मिलकर प्रयास करें एवं मैं भी मुख्यमंत्री जी से इस संबंध में चर्चा करूंगा।
बगावत आत्महत्या की तरह है, अगर समय रहते उसे समझदारी से समझाया जाए, 1+2 घंटे पहले विचार बदल जाए तो दुर्घटना या चुनावी नुकसान टाली जा सकती है, ऐसे उदाहरण से हृदय परिवर्तन के गोल्डन हावर का जिक्र किया।
आपने खेल परिसर में रंगोली कार्यक्रम तथा कोर कमेटी की बैठक एवं जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया।
वृहत जिला बैठक में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान,संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, महामंत्री सुमेरसिंह सोलंकी, जिला प्रभारी दिलीप जी, जिलाध्यक्ष संतोष परवाल "मकुसेठ" विशाल रावत, माधोसिंह डावर, हजरी बाई खरत उपस्थित रहे। मोंटू शाह, विक्की महेश्वरी, रितेश डावर एवं गिरिराज मोदी ,अंकित शाह एवं कार्यकर्ताओं ने ने स्वागत, मंच व्यवस्था संभाली।
रिंकेश तंवर के द्वारा मंच संचालन किया गया, सभी मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक विशाल फूलमाला से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
रिपोर्टर : विजय जैन

No Previous Comments found.