माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन

आलीराजपुर : माहेश्वरी समाज,आलीराजपुर द्वारा इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व का आयोजन माहेश्वरी भवन, प्रतापगंज मार्ग, हाटगली पर किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन, रविवार शाम को 7 बजे माता जी का विशाल चल समारोह माहेश्वरी भवन से नीमचैक, नीमचैक से गोपाल मन्दिर और गोपाल मन्दिर से वापस प्रतापगंज मार्ग, हाटगली  गरबा स्थल तक निकाला गया। जहां पर माता जी की घटस्थापना हुई व महाआरती हुई। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ। प्रथम दिन की पूजा के यजमान मकु परवाल परिवार एवं आदित्य कोठारी परिवार थे। इसके बाद गरबा रास प्रारंभ हुआ व स्वल्पाहार का आयोजन हुआ। कृष्णकान्त बेड़िया ने बताया कि चल समारोह में माहेश्वरी समाज के सैंकड़ों लोग युवक-युवतीयां, महिलाए एवं बच्चें उपस्थित थे। रास्ते में गरबा रास का भी आयोजन हुआ। प्रतिदिन रात्रि 10 बजे महाआरती होगी व गरबा रास आयोजन होगा। 

रिपोर्टर : विजय जैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.