बादाम छिलके के साथ खाएं या बिना? जानिए सही तरीका और इसके जबरदस्त फायदे

बादाम एक पौष्टिक मेवा है जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे छिलके के साथ खाना सही है या बिना छिलके के? आइए जानें इसका सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।

भीगे हुए बादाम खाने का सही तरीका

रातभर पानी में भिगोए गए बादाम सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। लेकिन इसे खाने से पहले उसका छिलका उतार देना चाहिए क्योंकि बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड और टैनिन जैसे तत्व होते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इसलिए, भीगे हुए बादाम का छिलका हटाकर खाना बेहतर होता है ताकि शरीर को उसका पूरा पोषण मिल सके।

बादाम खाने के मुख्य फायदे

1. कोलेस्ट्रॉल कम करता है – बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
2. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण – इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो शरीर को क्रॉनिक बीमारियों से बचाते हैं।
3. बीपी कंट्रोल करता है – पोटेशियम से भरपूर बादाम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4. हड्डियों को बनाता है मजबूत – इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं।
5. दिमाग तेज करता है – विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
6. वजन कंट्रोल करता है – फाइबर से भरपूर बादाम पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अधिक खाने से बचाव होता है।


भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर खाने से शरीर को अधिक पोषण मिलता है और इसके सभी फायदे पूरी तरह मिलते हैं। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.