नौतपा कल से,नौ दिन तक सूर्य उगलेगा आग,बरतें सावधानियां

राजगढ़ : इस साल नौतपा रविवार से शुरु हो रहा हैं। नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपने उग्र रूप में होते हैं, जिससे धरती पर गर्मी बढ़ जाती है। इन नौ दिनों तक सूर्य आग उगलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो अगले 9 दिन तक तापमान चरम पर रहता है। ऐसे में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को खराब कर सकती है।

नौतपा का महत्व

ज्योतिषीय दृष्टि से नौतपा के नौ दिन धार्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होते हैं। इस दौरान गर्मी बहुत अधिक होती है इसलिए जल, शरबत, ठंडी तासीर की चीजों का दान करना इस दौरान शुभ होता है। इसके साथ ही पंखा, मटका, छाता आदि भी आप दान कर सकते हैं। इससे कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही माना जाता है कि नौतपा के दौरान अगर बारिश नहीं पड़ती तो नौतपा के बाद खूब बारिश होती है। वहीं नौतपा के दौरान बारिश गिर जाए तो आने वाले समय में बारिश की कमी हो सकती है। 

नौतपा के दौरान क्या करें क्या न करें

नौतपा के दिनों में आपको तामसिक चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस दौरान लहसुन, प्याज, मदिरा आदि के सेवन से बचना चाहिए। इस दौरान सूर्य देव की आराधना करना शुभ होता है। इसके साथ ही तरल पदार्थों का दान और जरूरतमंदों की मदद करने से भी इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है।

रिपोर्टर : राजकुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.