भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, निकाली तिरंगा रैली

राजगढ़ : भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का प्रसारण को सुना। इसके पश्चात तिरंगा रैली का आयोजन राजगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित एवं विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी के नेतृत्व में निकाली गई। रैली का शुभारंभ माताजी का नाला कॉलेज के पीछे से हुआ। रैली में कार्यकताओं ने भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे थे। रैली में प्रमोद शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख लोकेश रावत, उमेश मंडावरिया, लोकेश उपाध्याय, प्रेम नारायण मीणा, अशोक शर्मा, बाबूलाल शर्मा, पार्षद गौरव कसेरा, पार्षद रूप नारायण मीणा, फूलचंद प्रजापत मोहन लाल मीणा पूर्व पार्षद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजकुमार गुप्ता
No Previous Comments found.