राजगढ़ में बारिश से मौसम का बदला मिजाज, तपन भरी गर्मी से मिली राहत

राजगढ़ : कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। करीब 3 बजे घने बादल छा गए और तेज़ हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली और कई दिन से हो रही तपन भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों कस्बे का तापमान 42 से 47डिग्री तक पहुंच गया था जो आज गिरकर 36 रह गया। आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 39डिग्री रहा। जलवायु-डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि जून के मध्य में आम तौर पर 4–5 मि.मी. वर्षा सामान्य मानी जाती है। आज की घटना उसी औसत के आसपास रही। मौसम-वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी ने इस ताज़ा बरसात को जन्म दिया। अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। 16 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही बारिश से कस्बे में कई स्थानों पर नालों की सफाई नहीं होने से पानी भर गया जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों इस बारिश से फायदा मिलेगा।
रिपोर्टर : राजकुमार गुप्ता
No Previous Comments found.