अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका पहुंचीं राजसमंद
नाथद्वारा की पावन धरती पर शनिवार को भक्ति और वैभव का सुंदर संगम देखने को मिला, जब राधिका अनंत अंबानी अपने परिवार संग श्रीनाथजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की दुर्लभ ग्वाल झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।मोती महल में युवाचार्य चिरंजीव गोस्वामी विशाल बावा से भेंट के दौरान राधिका को शीतकालीन सेवा परंपराओं की जानकारी दी गई और अनंत अंबानी को मिले ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड पर बधाई दी गई


No Previous Comments found.