अंबरनाथ पश्चिम लादी नाका में भीषण आग से हड़कंप; भंगार कारोबार पर उठे सवाल

अंबरनाथ - लादी नाका क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे साइकिल कंपनी के सामने स्थित भंगार (कबाड़) गली में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा क्षेत्र धुएं व लपटों से घिर गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का कार्य लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में बड़े पैमाने पर केमिकल के ड्रम खाली करना, रसायनों को भरना और धोना तथा कबाड़ का भंडारण किया जाता है, जिससे आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। घनी आबादी और केमिकल कंपनियों की मौजूदगी के चलते विस्फोट और जहरीले धुएं का खतरा भी बना हुआ है, जिससे आसपास की बस्तियों पर संकट मंडरा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए अवैध केमिकल भंडारण पर सख्त कार्रवाई और भंगार गलियों की तत्काल जांच की मांग की है, वहीं यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

रिपोर्टर - साबीर शेख 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.