“अंबरनाथ में साजिशी हमला: 20 हमलावरों ने समाजसेवक अकबर अली शेख पर बोला जानलेवा हमला, ICU में जंग जारी!”

अंबरनाथ : पश्चिम से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां मोमिन यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अकबर अली शेख पर जानलेवा हमला किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शॉप को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते आज शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने सुनियोजित साजिश के तहत अकबर अली शेख पर कोयता, लोहे की रॉड और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमला इतना खतरनाक था कि इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, इस जानलेवा हमले में अकबर अली शेख बाल-बाल बच गए। फिलहाल उन्हें अंबर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ICU में उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही अंबरनाथ पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक इन हमलावरों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और कब अकबर अली शेख और उनके परिवार को इंसाफ मिलेगा?
फिलहाल पूरे शहर की नजर इस मामले पर टिकी हुई है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.