अंबरनाथ नेवाली नाका रोड पर बड़ा हादसा – पलटा ट्रक, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल!

अंबरनाथ - नेवाली नाका रोड पर आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया,जहां एक भारी-भरकम ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन लोगों में दहशत का माहौल जरूर बन गया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घटना के समय मौके पर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि इस इलाके में रात से लेकर सुबह 10 बजे तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं रहती,जिसके कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

नेवाली नाका रोड एक व्यस्त मार्ग है, जहां से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है। बावजूद इसके, ट्रैफिक प्रबंधन की कमी और पुलिस की अनुपस्थिति के चलते यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने शिरसाट सर से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने और इस क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.