अंबेडकर जयंती को लेकर शहाबगंज थाने में हुई पीस कमेटी बैठक
अंबेडकर जयंती को लेकर शहाबगंज थाने में हुई पीस कमेटी बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
शहाबगंज- अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शनिवार को थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सीओ रघुराज ने कहा कि अंबेडकर जयंती आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे, किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थलों पर रात के समय वालिंटियर तैनात रहेंगे, जो व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
उन्होंने डीजे संचालन को लेकर भी सख्ती दिखाई और कहा कि किसी भी स्थिति में अश्लील या राजनीतिक गीत नहीं बजने चाहिए। केवल पर्व से जुड़े गीत ही बजाए जाएं। इसके अलावा शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की घटना या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक में उपनिरीक्षक रामचंद्र शाही, अंगद सिंह, शिवानंद सिंह, चंद्रभान, कमलाकांत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधान लालब्रत पासवान, रामजीत साहनी, पम्मी सिंह, नित्यानंद खरवार, सुरेंद्र मोदनवाल, अजय जायसवाल, महमूद आलम, रजल्लू जायसवाल, कुंदन चौहान, सोनू जायसवाल, सतीश कुमार, चंदन श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने प्रशासन का सहयोग करते हुए अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।
न्यूज रिपोर्ट अंकित सैनी


No Previous Comments found.