LANGUAGE

संगठन सृजन से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जायेगी - विजय पाण्डेय

अम्बेडकरनगर​ : कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेसजनो के साथ महादेवा घाट नदी में डूबे पांच लोगों की वस्तुस्थिति से अवगत होने पहुंचे अम्बेडकरनगर, संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है उक्त बातें संगठन सृजन कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय ने कही।
उन्होंने कहा संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जायेगी, जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा पार्टी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद बनाना स्थापित कर संगठन में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित लोगों की संगठन में भागीदारी सुनिश्चित की जाएंगी। पूर्व प्रत्याशी टांडा विधानसभा सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", शहबाज अंसारी, कुलदीप उपाध्याय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो तौसीफ 'मोनू',अमित कुमार यादव"संजय", राजीव गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना। कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज टांडा विधानसभा का संगठन सृजन कार्यकर्ता सम्मेलन मेहरोत्रा पेट्रोलपंप के बगल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी सै मेराजुद्दीन किछौछवी और संचालन शहबाज अंसारी ने किया। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस जिला कांग्रेसजनो के साथ महादेवा घाट नदी में डूबें पांच लोगों की वस्तुस्थिति से रूबरू होने गये। जिसमें जय,विजय और अभिषेक की डूबकर मौत हो गई है। जिन्के निधनं जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेसजनो ने शोक-संवेदना व्यक्त की ओर अन्य दो के सही सलामत होने की ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", अमित कुमार यादव"संजय", शहबाज अंसारी, कुलदीप उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, राजीव गुप्ता, जोखन सिंह, तौहीद अहमद, मो असद "जीशान", जासलीक अंसारी, रमेश चंदा, अम्बिका प्रसाद, मिसबाहुद्दीन अंसारी, इमरान गांधी, फिरोज अहमद किछौछवी, निजामुद्दीन,कपिल देव, मेराज अंसारी, दस्तगीर अहमद, मो परवेज, गिरीश चंद्र पाण्डेय, मारूत उपाध्याय, देवा तावारी, सूरज उपाध्याय, बब्बू राईन, सुशांक सिंह, कृपाराम, विनोद कुमार, राजमणि वर्मा, सिराज फाजिल, वकील अहमद, जुबेर, मो जाहिद, मेराज कुरैशी, शहबाज अन्वर, काली सहाय शर्मा, रूदल,लालमणि उपाध्याय, कमर अहमद अंसारी, आलम सिद्दीकी, बेचूलाल शर्मा, ईश्वर चंद्र वर्मा, राम किशोर मौर्य, जुल्फिकार, गुरफान, मो ताहिर राम केवल, श्याम कुमार, राम नेवल, शिवपूजन सिंह, इजहार कादिर, शीजू, शिवा तिवारी, मो आलम समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया और सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.