आत्मा योजना के तहत महमदपुर पदारथ में किसान प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित, आधुनिक खेती की दी जानकारी

अम्बेडकरनगर :  कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रसार सुधार (आत्मा) योजना के अंतर्गत ग्राम सभा महमदपुर पदारथ में फार्म स्कूल कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, फसल सुरक्षा, उन्नत कृषि तकनीकों तथा सरकारी कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग अधिकारी, जिला सलाहकार श्री अनुज कुमार सिंह तथा कृषि रक्षा/प्रभारी श्री प्रवीण कुमार ने किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने, फसलों को रोग एवं कीटों से सुरक्षित रखने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर बीटीएम, एटीएम सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने, संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने तथा समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।
गोष्ठी के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है।


रिपोर्टर : हरिलाल प्रजापति

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.