अंबरनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी! CEIR पोर्टल से 43 खोए मोबाइल बरामद
अंबरनाथ : अंबरनाथ पुलिस स्टेशन ने एक शानदार कार्रवाई करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से 43 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कामयाबी से इलाके में पुलिस की सराहना हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, साल 2022 से 2026 के बीच अंबरनाथ पश्चिम क्षेत्र में मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के जरिए जांच शुरू की।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। डीसीपी सचिन गोरे, एसीपी शैलेश काले और वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक शब्बीर सैयद इन अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने लगातार प्रयास किए।
इस अभियान में खास भूमिका निभाते हुए पुलिस कांस्टेबल मंगेश सूर्यवंशी ने CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल कर करीब ₹10.75 लाख कीमत के 43 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।
इसके बाद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को पुलिस स्टेशन बुलाकर सौंप दिए गए।
पुलिस की इस सराहनीय पहल से नागरिकों में विश्वास और बढ़ा है।
जरूरी सूचना:
अगर आपका मोबाइल खो जाता है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करें और CEIR पोर्टल पर जाकर उसे ब्लॉक/ट्रैक करें।
रिपोर्टर - साबिर शेख
No Previous Comments found.