क्या इस अमेरिकी एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर लग गया बैन? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

अमेरिका के Tampa International Airport का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों ज़बरदस्त चर्चा में है। पोस्ट में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा गया कि अब एयरपोर्ट पर पायजामा पहनकर आने पर बैन लगाया जा सकता है। एयरपोर्ट के आधिकारिक X अकाउंट से लिखा गया, “हम बहुत देख चुके, अब बस! टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पायजामा बैन करने का वक्त आ गया है।” साथ ही हंसी-ठिठोली में यह भी जोड़ा गया कि वे दुनिया का पहला Crocs-free और pyjama-free एयरपोर्ट बनना चाहते हैं।

वायरल पोस्ट पर यूज़र्स की मज़ेदार प्रतिक्रियाएं

पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सवालों और मज़ाक की बौछार हो गई। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर एयरलाइंस फिर से पहले जैसी सुविधाएं और सम्मान दें, तो वे भी बेहतर कपड़े पहनकर यात्रा करेंगे। एक यूज़र ने लिखा, “जब हमें एयरपोर्ट और फ्लाइट में मवेशियों जैसा ट्रीट करना बंद होगा, तब मैं भी अच्छे कपड़े पहनूंगा।”
किसी ने पूछा कि क्या स्वेट पैंट भी पायजामा में गिनी जाएंगी, तो एक अन्य यूज़र ने मज़ाक में कहा कि वह John F. Kennedy International Airport से टैम्पा तक पायजामा और क्रॉक्स पहनकर उड़ान भरेगा।

छवि

क्या सच में लगा पायजामा बैन?

इस हलचल के बाद सच्चाई भी सामने आ गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोई बैन नहीं लगाया गया है। टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अमेरिकी अख़बार USA Today से कहा कि यह पोस्ट केवल हल्के-फुल्के और व्यंग्यात्मक अंदाज़ में किया गया था। उनका कहना है कि वे अपने फॉलोअर्स से जुड़ाव बनाए रखने के लिए अक्सर ऐसे मज़ेदार पोस्ट साझा करते हैं।

यात्रियों के लिए साफ संदेश

एयरपोर्ट ने दो टूक कहा कि यात्रियों को अपनी पसंद के कपड़ों में यात्रा करने की पूरी आज़ादी है चाहे पायजामा हो, स्वेट पैंट हो या कोई और आरामदायक पहनावा। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हर पोस्ट को सच मानने से पहले उसकी सच्चाई जांचना कितना ज़रूरी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.