अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर टूटा नाला बना हादसों का कारण, बाहर निकली सरिया से बढ़ा खतरा
अमेठी : अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर बना नाला बदहाल स्थिति में पहुंच गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। नाले के कई हिस्से टूट चुके हैं और उसमें लगी लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जो कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
नाले के किनारे ठेला लगाकर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिससे मार्ग और अधिक संकरा हो गया है। वहीं, कई जगहों पर नाले के ऊपर पत्थर या ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। अंधेरे में अक्सर जानवर नाले में गिर जाते हैं, जबकि कई बार मोटरसाइकिल सवार भी उसमें फंसकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले की मरम्मत कराई जाए, खुले हिस्सों को ढका जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके।
रिपोर्टर : शैलेन्द्र प्रताप सिंह


No Previous Comments found.