Amitabh and Kamal Film: जब 39 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने साथ में किया काम, फिल्म ने कूट डाले 1 हजार करोड़

अमिताभ बच्चन और कमल हासन भारतीय सिनेमा के ऐसे नाम हैं, जिन्हें किसी पहचान की ज़रूरत नहीं। अमिताभ बच्चन जहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शान माने जाते हैं, वहीं कमल हासन तमिल सिनेमा के सबसे महान कलाकारों में गिने जाते हैं। दोनों ही कलाकारों ने अपनी-अपनी भाषाओं तक खुद को सीमित नहीं रखा अमिताभ ने साउथ फिल्मों में काम किया है, तो कमल हासन भी बॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। खास बात यह है कि ये दोनों दिग्गज एक साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब तक ऐसा सिर्फ दो बार ही हुआ है।

यह बात खास तौर पर ध्यान देने वाली है कि अमिताभ बच्चन और कमल हासन की पहली ऑन-स्क्रीन मुलाकात आज से करीब 41 साल पहले हुई थी। साल 1985 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘गिरफ्तार’ में दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल थे, जिन्होंने इसमें एक खास कैमियो भूमिका निभाई थी।

इसके बाद करीब 39 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अमिताभ और कमल हासन एक बार फिर एक ही फिल्म में दिखाई दिए। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में भी सफल रही। खास बात यह थी कि यह एक भव्य पैन इंडिया प्रोजेक्ट था, जिसने देशभर के दर्शकों का ध्यान खींचा।

अमिताभ-कमल की एक हजार करोड़ी फिल्म

1985 के बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन को दोबारा एक साथ स्क्रीन साझा करने में लगभग चार दशक का लंबा वक्त लग गया। आखिरकार साल 2024 में यह ऐतिहासिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दी। उस समय उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज हुई थी। इस मेगा प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन ने पौराणिक योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाई, वहीं कमल हासन फिल्म के मुख्य खलनायक सुप्रीम यास्किन के किरदार में नजर आए, जिसने कहानी को और भी दमदार बना दिया।

कमाए थे 1 हजार करोड़ से ज्यादा

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में मुख्य भूमिका तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने निभाई थी, जबकि उनके साथ स्क्रीन साझा करती नजर आईं दीपिका पादुकोण। इस मेगा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था और इसे अश्विनी दत्त ने प्रोड्यूस किया था।27 जून 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया गया था। कमाई के मामले में भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 646.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1042 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ भारत की अब तक की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.