2027 के महासमर के लिए BJP का 'मिशन यूपी': लखनऊ पहुंचे अमित शाह

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन और मार्गदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस बैठक को बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

दिग्गजों का जमावड़ा, जमीनी स्तर पर लामबंदी की तैयारी

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के शीर्ष राज्य नेतृत्व, जिलाध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में आगामी चुनावों के लिए लक्ष्य तय करने, सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर मुख्य फोकस है।

"2027 में फिर खिलेगा कमल, सपा का होगा सफाया"—बीजेपी नेता

बैठक से पहले राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "आज कार्यसमिति की बड़ी बैठक है। बीजेपी के विजन को धरातल पर उतारकर हम 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा और समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी।" वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.