29 मार्च को आमला में होंगा विशाल रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन

आमला : आमला नगर में “रक्तदान महादान – जीवनदान, बचाए जान” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बचपन प्ले स्कूल एंड अकैडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल, आमला एवं जनसेवा कल्याण समिति, आमला के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

यह शिविर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की पावन शहादत को समर्पित है। साथ ही यह आयोजन आमला के प्रसिद्ध समाजसेवी, रक्तदान आंदोलन के प्रेरणास्रोत स्व. श्री पंकज उरसेठे जी एवं स्व. श्रीमती शशि टीकारे की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से बचपन प्ले स्कूल एंड अकैडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल, शहीद चौक, वार्ड नं. 13, भीमनगर, आमला में किया जाएगा। शिविर में सभी रक्तदाताओं को विशेष रूप से ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने नगर के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है, इसलिए यह सेवा कार्य अत्यंत पुण्य एवं मानवता का प्रतीक है।
इस आयोजन में नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं सहयोग प्रदान कर शामिल होंगी।

रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.