स्वाध्याय परिवार की प्रमुख धनश्री दीदी तलवलकर को डी.लिट. की मानद उपाधि

आनंद : स्वाध्याय परिवार की प्रमुख धनश्री दीदी तलवलकर को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सरदार पटेल विश्वविद्यालय, वल्लभ विद्यानगर, आनंद में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान गुजरात के राज्यपाल के करकमलों से प्रदान किया गया।

धनश्री दीदी तलवलकर वर्षों से स्वाध्याय परिवार के माध्यम से मानव-मूल्यों, आत्मविकास और सामाजिक चेतना के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों से देश-विदेश में लाखों लोग प्रेरित हुए हैं।

इस सम्मान की घोषणा के बाद स्वाध्याय परिवार से जुड़े अनुयायियों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने दीदीजी को सादर नमस्कार करते हुए इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.