अब क्यों नहीं हो रहे बच्चे? | Dr. Aanchal Garg | Infertility के कारण, समाधान और सच्चाई |

आज के आधुनिक समाज में मातृत्व और प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर लोगों की सोच में बड़े बदलाव आ रहे हैं। बावजूद इसके, कई मिथक और भ्रांतियाँ अब भी आम लोगों के बीच मौजूद हैं। लोग अक्सर परंपरागत राय या सोशल मीडिया की जानकारी पर भरोसा करते हैं, जो कई बार सही नहीं होती। विशेषज्ञों का कहना है कि फर्टिलिटी, प्रेगनेंसी और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी को समय पर समझना और अपनाना बेहद जरूरी है।भारत में हर सात में से एक दंपत्ति को बच्चे के लिए संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अक्सर लोग खुलकर इस पर बात करने से झिझकते हैं। तो आज हम समझेंगे कि मेल और फीमेल इनफर्टिलिटी के कारण क्या होते हैं और किन बातों पर ध्यान देने से इसे रोका या संभाला जा सकता है। इस महत्वपूर्ण विषय पर हमने उत्तर प्रदेश की जानी मानी आईवीएफ एक्सपर्ट, बांझपन विशेषज्ञ और कलर्स आईवीएफ एंड फर्टिलिटी की निदेशक डॉ आंचल गर्ग से खास बातचीत की
आज के समय में इतने सारे कपल्स को संतान प्राप्त करने में दिक्कत क्यों हो रही है?
फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. आंचल गर्ग का मानना है कि, सबसे पहले तो ये समझना ज़रूरी है कि ये सिर्फ महिलाओं की समस्या नहीं है।बहुत से लोग आज भी सोचते हैं कि अगर बच्चा नहीं हो रहा तो गलती महिला की हैजबकि हकीकत ये है कि करीब 40 प्रतिशत केस पुरुषों की वजह से, 40 प्रतिशत महिलाओं की वजह से,और बाकी 20 प्रतिशत दोनों या अज्ञात कारणों से होते हैं।
महिलाओं में इसके कारण हैं –
बढ़ती उम्र (35 के बाद अंडाणु कम होने लगते हैं),
हार्मोनल असंतुलन,
PCOS या थायरॉइड,
या बार-बार होने वाले इंफेक्शन।
वहीं पुरुषों में –
तनाव,
मोबाइल और लैपटॉप की गर्मी,
धूम्रपान, शराब,
और स्पर्म की क्वालिटी में कमी जैसी चीज़ें इसका कारण बनती हैं।
आज की लाइफस्टाइल में स्ट्रेस सबसे बड़ा कारण बन चुका है।
क्या हर केस में IVF ही करवाना पड़ता है?
डॉ. आंचल:
नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
हर किसी को IVF की ज़रूरत नहीं होती।
पहले हम बेसिक जांच करते हैं —
कई बार सिर्फ खानपान सुधारने,
वज़न कंट्रोल करने और स्ट्रेस कम करने से ही
नेचुरल कंसीव हो जाता है।
IVF केवल तब किया जाता है जब –
इस विषय में डॉ. आंचल गर्ग कहती हैं कि महिला की ट्यूब ब्लॉक हो,स्पर्म काउंट बहुत कम हो,या कपल लंबे समय से कोशिश कर रहे हों और फिर भी रिज़ल्ट न मिल रहा हो।तो IVF कोई डरने वाली चीज़ नहीं है,लेकिन हर केस में इसकी ज़रूरत भी नहीं होती।
क्या यह सही है कि बच्चा न होने की वजह सिर्फ महिला होती है?
डॉ. आंचल गर्ग की राय में…नहीं, ये बहुत बड़ी गलतफहमी है।फर्टिलिटी की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में हो सकती है।लेकिन हमारे समाज में आज भी महिला को ही जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है।जरूरी ये है कि पति-पत्नी दोनों एक साथ जांच करवाएं और खुलकर बात करें।
डर या शर्म से इलाज टालना ही सबसे बड़ी गलती होती है।
क्या तनाव और जीवनशैली का असर फर्टिलिटी पर पड़ता है?
डॉ. आंचल गर्ग की मानें तो हाँ, बहुत ज़्यादा..आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में लोग देर रात तक काम करते हैं,नींद पूरी नहीं होती, फास्ट फूड ज़्यादा खाते हैं,और मोबाइल-लैपटॉप पर घंटों बिताते हैं।ये सब हमारी हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ देता है।अगर कोई कपल बच्चा प्लान कर रहा है तो उसे पहले अपनी दिनचर्या सही करनी चाहिए —अच्छा खाना, पर्याप्त नींद, योग, मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच बहुत ज़रूरी हैं।ये छोटी-छोटी चीज़ें बहुत बड़ा फर्क लाती हैं।
कलर्स IVF & Fertility में आप किस तरह का ट्रीटमेंट देती हैं?
डॉ. आंचल गर्ग कहती हैं कि…कलर्स IVF & Fertility में हम हर कपल के लिए अलग-अलग ट्रीटमेंट प्लान बनाते हैं।
यहाँ IVF, IUI, ICSI जैसी एडवांस्ड तकनीकें मौजूद हैं।लेकिन साथ ही हम काउंसलिंग और जीवनशैली सुधार पर भी बहुत ध्यान देते हैं।कई कपल्स ऐसे आए जो सालों से कोशिश कर रहे थे,हर जगह इलाज करवाया लेकिन रिज़ल्ट नहीं मिला.जब यहाँ सही डायग्नोसिस और सही ट्रीटमेंट मिला,तो आज वो माता-पिता हैं —यही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
आखिर में आप क्या संदेश देना चाहेंगी?
डॉ. आंचल गर्ग का कहना है कि…“सबसे पहले ये समझिए कि बच्चा न होना कोई अपराध या शर्म की बात नहीं है।ये एक मेडिकल इश्यू है, और इसका इलाज आज के समय में पूरी तरह संभव है।इसलिए देर न करें, सही समय पर डॉक्टर से मिलें।उम्मीद हमेशा रहती है — बस सही दिशा और सही सलाह ज़रूरी है।”
उम्मीद है अब आपको इनफर्टिलिटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी और बदली होगी आपकी भी सोच भी कि सन्तानोपत्ति यानि बच्चा न होने का जिम्मेदार सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकता है।
बांझपन की समस्या और आईवीएफ तकनीक से उपचार हेतु सम्पर्क करें
डॉ आँचल गर्ग
डायरेक्टर
कलर्स आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर
बी 2/3, विनीतखंड, गोमतीनगर लखनऊ
संपर्क करें : 094153 01972
No Previous Comments found.