रेडक्रॉस अनूपपुर द्वारा ग्राम पचड़ीपानी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 182 मरीजों का किया उपचार
अनूपपुर - रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा अनूपपुर द्वारा युवा दिवस सप्ताह के अवसर पर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत लखनपुर के बैगा जनजाति बाहुल्य ग्राम पचड़ीपानी में हर्षल पंचोली कलेक्टर एवं अध्यक्ष के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें सिकल सेल एनीमिया कुपोषित बच्चों की जांच ट्यूबरक्लोसिस मलेरिया आंखों की जांच ब्लड प्रेशर सीजनल बीमारियां एवं शुगर की जांच की गई स्कूली बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई l
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अनूपपुर शाखा के चेयरमैंन एवं पूर्व सीएमएचओ डॉ.आर. पी.सोनी ने बताया कि वृहद स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पचड़ीपानी,लखनपुर,अगरियानार एवं ग्राम अकुआ के मरीज भारी संख्या में शिविर में सम्मिलित हुए सरपंच उप सरपंच शिक्षक हरिहर प्रसाद यादव,शशिधर अग्रवाल समाज सेवी तथा अन्य की मदद से समूह इकट्ठा हुआ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अकुआ के बैगा जनजातिय के ग्रामीणों द्वारा कर्मा एवं अन्य तरह के नृत्य प्रदर्शित कर, एवं मोर पंख से आगंतुकों का स्वागत किया गया स्वास्थ्य शिविर में 182 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई डॉ एस,के,सिंह डी,एच,ओ,,डां, धनीराम सिंह गांव,मोहन साथ श्याम बीएमओ,डॉ.शिवेंद्र दिवेदी,डॉ.कुलदीप परस्ते,डॉ.एस,एन,पनाडिया,डॉ,उईके मेडिकल मोबाइल टीम के स्टाफ क्षेंत्र के आशा कार्यकर्ता,आशा सुपरवाइजर,एमपीडब्ल्यू, सुपरवाइजर ने शिविर में सम्मिलित होकर सेवाएं दी l शिविर में डॉ.आर,पी,सोनी सभापति,डॉ.देवेंद्र कुमार तिवारी सचिव,उप सरपंच धन्नूलाल पटेल,कमलाकर गौतम, राजकिशोर तिवारी,एम,के,दीक्षित एवं अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष,शशिधर अग्रवाल,हरिशंकर वर्मा दीपक सोनी,शिक्षक हरिहर प्रसाद यादव,सुरेश केरकेट्टा,शिक्षक कुलदीप सारीवान,हीरालाल बैगा,पंच फूल सिंह बैगा,अनूप सिंह,अमर बैगा ने सहभागिता निभाई l
मझलू का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण दिया गया कंबल
ग्राम पंचायत लखनपुर के ग्राम अगरियानार निवासी 60 वर्षीय मझलू सिंह जो बचपन से ही छोटे आकृति का होने शारीरिक रूप से बंदर की तरह दिखने का भी शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां देते हुए कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा ठंड से बचने के लिए मझलू को कंबल प्रदान किया गया। उपयुक्त कार्यक्रम कि जानकारी वन्यजीव रक्षक शशिधर अग्रवाल के द्वारा दी गई।
संवाददाता - चंद्रभान सिंह राठौर


No Previous Comments found.