चटुआ के जंगल में हिंसक वन्यप्राणी ने किया गाय का शिकार

अनूपपुर - वन परिक्षेत्र अनूपपुर के अंतर्गत चटुआ गांव के जंगल में बुधवार की सुबह एक गाय पर हिंसक वन्यप्राणी द्वारा हमला कर गाय को मृत करने के बाद मांस खा जाने की घटना की सूचना पर वन विभाग का दल मौके पर पहुंचकर जांच किया। वन परिक्षेत्र अनूपपुर अंतर्गत भोलगढ़ बीट के ग्राम पंचायत मझगवां के चटुआ गांव से लगे जंगल में बुधवार की सुबह - सुबह एक हिंसक वन्यप्राणी द्वारा चटुआ गांव निवासी इंद्रभान सिंह पिता स्व.मानसिंह गोड़ की एक चार - पांच वर्ष के गाय पर हमला कर मृत करने बाद मृत मवेशी के शव का मांस खाए जाने की सूचना पशु मालिक द्वारा दिए जाने पर वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा एवं अन्य कार्यवाही कर जांच की है यह वन क्षेत्र होने के कारण वन्यप्राणियों का विचरण क्षेत्र होने से आहार की तलाश में वन्यप्राणी द्वारा पालतू मवेशियों का भी शिकार कर मांस को अपना आहार बनाते हैं वहीं एक हिंसक वन्यप्राणी तेंदुआ वन परिक्षेत्र जैतहरी के क्योंटार के रोहिलाकछार एवं पड़रिया पंचायत के चोई वन क्षेत्र एवं वन क्षेत्र से लगे गांव टोला/मोहल्ला में निरंतर चार दिनों से विचरण कर एक मवेशी पर हमला कर घायल करने एवं निरंतर विचरण करने से ग्रामीण चिंतित तथा भयभीत है, वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को वन्यप्राणियों के विचरण की संभावना को देखते हुए किसी भी परिस्थिति में स्वयं जंगल नहीं जाने एवं मवेशियों को जंगल नहीं ले जाने, शाम होते ही जंगल से गुजरने वाले पगडंडी रास्तों से आवागमन नहीं करने तथा सावधानी बरतने की बात कही है।

 संवाददाता - चंद्रभान सिंह राठौर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.