7 दिन गोबरी में बिताने बाद गुरुवार को सोनमौहरी पहुंचे तीन हाथी 87 दिन से जिले में कर रहे विचरण ग्रामीणों का जीना हुआ हराम
अनूपपुर : 7 दिनों तक गोबरी पंचायत के जंगल में विचरण करने बाद तीन हाथियों का समूह गुरुवार की सुबह सोनमौहरी के जंगल में पहुंचकर विश्राम करते हुए नजर आए हाथियों का मूवमेंट रात होते ही किस-किस गांव में जाएंगे यह पता चल पाता है 87 दिनों से अनूपपुर जिले में तीन हाथियों का समूह निरंतर विचरण करने दौरान ग्रामीणों के संपत्तियों का नुकसान करने से ग्रामीण परेशान एवं भयभीत है जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा है।
गुरुवार को 87 वे दिन तीन हाथियों को समूह विगत एक सप्ताह से वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत एवं वन बीट गोबरी के जंगल में दिन बीतने बाद रात होते ही ग्रामीणों के खेतों में लगे विभिन्न तरह के सामग्रियों को अपना आहार बनाते हुए बुधवार की देर रात गोबरी के झुलसी तलैया एवं कुदुरझोरी नाला से बड़वार नाला पारकर वन परिक्षेत्र,थाना अनूपपुर के वन बीट दुधमनिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पंगना के जल्दाटोला में महेंद्र सिंह के खेत में लगी गर्मी वाली धान की फसल को आहार बनाते हुए पंगना के बेलियाकछरा निवासी सुल्तान सिंह पिता महानंदी सिंह के पक्के घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रखी धान की बोरियों को बाहर निकाल कर खाते हुए बडवार नाला पारकर गोबरी पंचायत के बेलियाकछरा निवासी मुकेश राठौर,गणेश राठौर एवं लल्लू सिंह के खेतों में लगी गेहूं,चना,मठरी एवं अन्य फसलों को खा कर तिपान नदी पार कर ग्राम पंचायत छुल्हा के पूर्व सरपंच रामावतार कोल के खेत के पास से बेलिया जैतहरी मार्ग अनूपपुर जैतहरी रेलवे लाईन तथा मुख्य मार्ग को बेलिया फाटक के पास से पार कर राजा पेट्रोल पंप के पास से छुलहा पंचायत के खिरनाटोला से अमगवां पंचायत के खिरना नाला के खिरनाटोला निवासी मनोज पिता बाबूलाल राठौर के खेत में लगे केला के कई पेड़ों को तथा गेहूं की फसल को कई घंटे तक खाते हुए गुरुवार की सुबह छुलहा एवं अमगवां के विभिन्न टोला के पास से विचरण करते हुए गुरुवार की सुबह वन परिक्षेत्र एवं थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं वन बीट सोनमौहरी के बांस प्लांटेशन में पहुंचकर दिन में विश्राम करते हुए नजर आए। हाथियों का मूवमेंट किस-किस गांव में ग्रामीणों के खेतों एवं घरों को नुकसान पहुंचाएंगे यह रात होने पर ही पता चल पाता है। हाथियों के निरंतर विचरण एवं सम्पत्तियो के नुकसान किए जाने के कारण ग्रामीण भयभीत एवं परेशान भी हुवे। वहीं ग्रामीण जनों का पूरा रोश का सामना हाथियों के विचरण पर निगरानी रखने, आम जनों की सुरक्षा में लगे वन विभाग के गश्ती दल के अधिकारियों/कर्मचारियों को करना पड़ा। बुधवार एवं गुरुवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा, परि.सहायक कोमल सिंह मरावी, राजू केवट कुंवर सिंह सोरठे, वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल क्षेत्र एवं राजेंद्रग्राम,अनूपपुर एवं जैतहरी वन परिक्षेत्र के वनपाल, वनरक्षकों के साथ वन सुरक्षाश्रमिकों, हाथी मित्र दल सदस्यों द्वारा हाथियों के विचरण पर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को सतर्क एवं सचेत रहने की हिदायतें दी गोबरी एवं पगना गांव के ग्रामीणों में हाथियों के कारण गुस्सा देखा गया।
रिपोर्टर : चंद्रभान सिंह राठौर

No Previous Comments found.