तीन हाथियों का समूह कठौतिया के जंगल में कर रहे विश्राम
अनूपपुर - तीन हाथियों का समूह मंगलवार की रात वन परिक्षेत्र बुढ़ार की सीमा से पार कर सीमा से लगे अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत पश्चिम कठौतिया के जंगल में बुधवार की सुबह पहुंचकर एक पेड़ के नीचे लेट कर सोए हुए थे। यह राजस्व क्षेत्र शहडोल जिले के सोहागपुर तहसील एवं जनपद के साथ सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
तीन हाथियों का समूह मंगलवार की सुबह शहडोल जिले के सोहागपुर तहसील एवं जनपद क्षेत्र के अरझुली पंचायत एवं वन बीट के राजस्व के जंगल में दिनभर विश्राम करने बाद देर शाम को सिलपरी गांव के ऊपर दलान में पहुंचकर किसानों के खेतों में लगी फसलों को आहार बनाते हुए देर रात दौरान के पहाड़ से उतर कर अनूपपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र अहिरगवां अंतर्गत पूर्व कठौतिया से जंगल से लगे कठई गांव के जमुनिहाटोला निवासी दरवेश सिंह के मकान में तोड़फोड़ कर कोटद्वार गांव निवासी महेश सिंह के बाड़ी में केला खाने बाद मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 2 बजे वन परिक्षेत्र अहिरगवां के पूर्व कठौतिया के जंगल से होते हुए सुबह होने पर 93 वें दिन पश्चिम कठौतिया बीट के बड़का उमरहा के जंगल में पहुंच कर ऊमर के पेड़ के नीचे तीनों हाथी लेट कर सो कर आराम एवं विश्राम करते हुए देखे गए। तीनों हाथियों के देर शाम एवं रात होने पर शहडोल जिले के सोहागपुर तहसील एवं जनपद अंतर्गत तलवाटोला,कोटवार खुर्द एवं कला, सामतपुर के इलाके में विचरण करने की संभावना बताया गया। परिक्षेत्र अहिरगवां के परि.सहायक करपा बी एवं अडाली - वनपाल रणविजय सिंह, वनरक्षक उमेश सिंह सरठिया के साथ अन्य वनरक्षक एवं सुरक्षाश्रमिकों द्वारा हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को दिन के समय महुआ बीनने एवं अन्य कार्यों से जंगल नहीं जाने, शाम एवं रात होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने, हाथियों के विचरण की किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर वन विभाग या ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को तत्काल सूचित करने की अपील की है।
रिपोर्टर - चंद्रभान सिंह राठौर

No Previous Comments found.