दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला
अनूपपुर - प्राप्त जानकारी अनुसार भारत के कोने - कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में चिलचिलाती धूप को झेलते लाखों की तादाद में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं महिलाएं शामिल हुए। इस जन आक्रोश रैली में जिला अनूपपुर से सैकड़ों की संख्या में कामरेड इंद्रपती सिंह, कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड रमेश सिंह, कामरेड रमेश परस्ते, कामरेड तेरसू सिंह, कामरेड सुमित्रा सिंह गोंड़, कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड मोतीलाल रजक के नेतृत्व में किसान, मजदूर, नौजवान एवं महिलाएं शामिल हुए। महंगाई, बेरोजगारी, लेबर कोड, मनरेगा, बिजली संशोधन बिल और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों ने जोरदार आवाज उठाई। रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के वादे और जमीनी हकीकत में भारी अंतर है। देशभर से आए लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि रोजगार, शिक्षा और खेती तीनों संकट में है। यदि ऐसा ही चला तो भारत में रह रहे मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं समेत सभी को इसका भारी की खामियाजा चुकाना पड़ेगा और यह परेशानी आरंभ भी हो चुकी है। इसे जल्द ही मोदी सरकार द्वारा सुधार किया जाना चाहिए।
यह रैली सिर्फ एक दिन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाले सशक्त एवं निर्णायक संघर्ष की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है। वक्ताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देश विरोधी नीतियों की ओर बढ़ते कदम पर रोक लगाएं अन्यथा खामियाजा भुगतने को तैयार रहें। पेट्रोलियम पदार्थ एवं गैस सिलेंडर की देश में बढ़ते हुए संकट पर कहा कि मोदी सरकार के गलत विदेश नीति के कारण यह संकट पैदा हुआ है। जिसका खामियाजा देशवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
उक्त आशय की जानकारी सीटू नेता कामरेड जुगुल राठौर ने दिया।
रिपोर्टर - चंद्रभान सिंह राठौर

No Previous Comments found.