अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

अनूपपुर - सीटू से सम्बद्ध यूनियन जिला अनूपपुर में सीटू के स्थापना दिवस के 56 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोयला श्रमिक संघ जमुना कोतमा क्षेत्र,हसदेव क्षेत्र में जहां कार्यकर्ता हर्षोल्लास एवं जोश - खरोश के साथ ध्वजारोहण एवं जूलूस निकालकर सीटू के स्थापना के 56 वर्ष के गौरवशाली संघर्षों के इतिहास को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया वहीं संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू ने ध्वजारोहण कर गगनभेदी नारों के साथ शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने कहा कि एकता और संघर्ष के नारा के साथ 30 मई 1970 को सीटू की स्थापना हुई। मजदूरों की वर्गीय एकता को कायम कर संघर्षों के जरिए शोषणकारी व दमनकारी कार्यवाहियों का मुकाबला करते हुए आर्थिक - सामाजिक असमानता की मांगों एवं रोजमर्रा के सवालों को हल करते हुए शोषण विहीन सामाजिक व्यवस्था के निर्माण के लिए सीटू का संघर्षों के गौरवशाली इतिहास रही है एवं अपने लक्ष्यों के लिए संघर्ष जारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूंजी की तानाशाही और श्रम का निर्मम लूट का तांडव जारी है। कॉर्पोरेट्स के मुनाफा की हवस को पूरा करने के लिए धर्म जाति क्षेत्र,भाषा एवं खान पियन जैसे विघटनकारी शस्त्रों का प्रयोग करते हुए जंगल राज कायम किया जा रहा है। इसके खिलाफ सीटू पूरी ताकत के साथ जंग के मैदान में डटी हुई है। जमुना कोतमा क्षेत्र में वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमारी जिम्मेदारी पर परिचर्चा में भाग लेते हुए सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव कामरेड इंद्रपती सिंह ने सभी मेहनतकश मजदूरों, कर्मचारियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को सीटू स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मजदूरों की एकता को मजबूत करने, श्रमिको के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर रोजगार सुरक्षा,सम्मानजनक वेतन,सामाजिक सुरक्षा,बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने,कोयला उद्योग और कोल इंडिया के सभी के सभी श्रमिक साथियों के मेहनत से ही देश की ऊर्जा शक्ति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हमारी एकता,जागरूकता और संघर्ष हीं श्रमिक हितों की सबसे बड़ी ताकत है साथ ही परिचर्चा में शामिल कामरेड अनिल शर्मा,कामरेड आर एस यादव,कामरेड शारदा सिंह,कामरेड उत्तम तिवारी, कामरेड यासीन ने कहा कि मजदूरों की वर्गीय एकता कायम कर संघर्षों के जरिए शोषणकारी वा दमनात्मक कार्यवाहियों का मुकाबला किया जा सकता है।

हसदेव क्षेत्र में सीटू जिला अध्यक्ष कामरेड रामू यादव,के एस एस अध्यक्ष कामरेड देवेंद्र कुमार निराला, कामरेड रामायण पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मजदूर एकता अमर रहे, सीटू जिंदाबाद। संघर्ष हमारा - विजय हमारी। दुनिया के मेहनतकशों एक हो का जोश खरोश से नारा लगाया। सीटू कार्यालय जैतहरी में महासचिव कामरेड सहसराम चौधरी, कामरेड राजकुमार राठौर, मध्यप्रदेश किसान सभा के नेता कामरेड ओमप्रकाश राठौर आदि साथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट यूनियन जैतहरी द्वारा उठाए गए मांग जायज एवं लोकहित में है जिसका संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू समर्थन करती है।

संवाददाता - चंद्रभान सिंह राठौर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.