सरफा से जोहिला नदी पार कर तीन हाथियों के समूह ने डिंडोरी जिले में किया प्रवेश

अनूपपुर : तीन हाथियों के समूह ने आज 97 वें दिन रविवार की सुबह अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरफा बीट के जंगल से जोहिला नदी पार कर डिंडोरी जिले के डिंडोरी वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर विचरण कर रहे हैं रेंज ऑफिसर अहिरगवां द्वारा देर रात डिंडोरी वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के वन अधिकारियों को सूचित किए जाने पर ग्रामीणों को सतर्क किये जाने से किसी की तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।

तीन हाथियों का समूह शनिवार के दिन अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिटही/जैतहरी बीट के जंगल में दिनभर बिताने बाद शाम होते ही जंगल से निकल कर मुख्य मार्ग में चलते हुए सरफा बीट के कोडांर रोड पर चलकर उदय सिंह के खेत में लगी गेहूं को खाते हुए एक झोपड़ी में तोड़फोड़ कर झोपड़ी में रखें अनाज को आहार बनाया तीनों हाथी खिरनी ग्राम पंचायत एवं वन बीट सरफा से रविवार की सुबह जोहिला नदी पारकर डिंडोरी वन मंडल के डिंडोरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में पहुंचकर जंगल के अंदर विश्राम कर रहे हैं यह क्षेत्र अनूपपुर वन मंडल से 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां एवं कोतमा वन परिक्षेत्र के वन अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा श्रमिकों एवं ग्रामीण के साथ हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए रात भर ग्रामीणों को सचेत एवं सतर्क कर आम जनों की सुरक्षा कर रहे थे वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी अहिरगवां अजेंद्र सिंह ने हाथियों के जोहिला नदी पार कर डिंडोरी वन मंडल में प्रवेश होने की संभावना पर वन अधिकारियों को समय पर स्थिति से अवगत कराए जाने हाथियों के संभावित विचरण क्षेत्र के ग्रामीणों को देर रात सूचित किए जाने से किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।

रिपोर्टर : चंद्रभान सिंह राठौर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.